Skip to main content

हरियाली

बसंत की बहार जा चुकी है चैत्र का महीना आ गया पेड़ों से पुराने पत्ते गिर गए हैं, सेमल के फूल अब अपने अंतिम पड़ाव में है चैत का महीना आते ही शरीर में चुनचुनाहट होने लगती है हमारे विश्वविद्यालय के कुछ साथियों को भी यह मौसम आते ही उनके अंदर की चुनचुनाहट को जगा देती है खासकर जब राष्ट्र गौरव और पर्यावरण अध्ययन के बारे में भी पढ़ना हो तो यह तो इसकी चिंता जायज होती है।
एक ,पर्यावरणीय छात्र होने के नाते हरियाली की चिंता उनके मन में सताने लगती है बेचैन कर देती है विश्वविद्यालय के एक छोर से दूसरे छोर की ओर चक्कर लगाते नजर आते हैं हरियाली गायब होने के कारण कहीं नई जगह नहीं मिलती मिलती बैठने के लिए ऐसे कई ठिकानों को नष्ट कर दिया जाता है चूंकि  मुख्य कैंपस में हम बीए वालो के अलावा कोई और इस समस्या पर चिंता नहीं सकता है , बीकॉम और बीएससी वाले सिर्फ एक बिल्डिंग से दूसरे बिल्डिंग तक ही  आते जाते हैं और इन्हें कोई मतलब नहीं होता बचे-खुचे ऑनर्स वाले  उनकी तादाद ही कम है वह सिर्फ अपने विषय में परिपूर्ण होते रहते हैं इन्हें भी इस समस्या से कोई लेना देना नहीं पर हम बीए वालों हमारी संख्या भारी तादाद बहुत अधिक अधिक है हमारी चिंता भी जायज है हरियाली की कटे पड़े पेड़ की टहनियों विश्वविद्यालय के एक छोर से दूसरे छोर काम के लिए जाना पड़ता है तो धूप की चुभन शरीर के रास्ते अंदर जाकर पसीना निकाल के परेशान करते हैं....

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

"कोहबर की शर्त"

'कोहबर' विवाह के रस्म अदायगी में एक पड़ाव जहाँ शादी के पश्चात पहली बार वर वधु मिलते है साथ में जवार की लड़कियां और महिलायें रहती, पुरुष में वर और शाहबाले के अलावा और कोई नही होता है । हँसी ठिठोली और कई तरह के खेल खेलाये जाते है और जो जीतता है वह हारने वाले से कुछ न कुछ शर्त करता है । उपन्यास "कोहबर की शर्त" आंचलिक भाषा पर आधारित एक उपन्यास है जिसके मुख्य पात्र चंदन और गुंजा के प्रेम और बलिदान पर आधारित है। कहानी इतनी संजीदगी से गढ़ी गई है कि आप की आखों को भी नम कर देती है, जैसे-जैसे आप उपन्यास को पढ़ते जाते है सामने वो छवि , आकृति बनती जाती है यह आकृति एक स्वप्न है। विवाह की रात कोहबर के रस्म में चलने वाली नोक-झोंक जो कुछ इस तरह है.... "बहिरे हो क्या,पहुना?या अपनी बहन को याद आ रही है?" "हम क्यो अपनी बहन को याद करे! हमारे तो कोई बहन भी नही है। हम तो दूसरे की बहन लेने आये है!" बारह साल का चंदन तपाक से जवाब देता है । कोहबर की वो नोक-झोंक दोनों को एक ऐसे रास्ते पर लाकर खड़ा कर देती है जो जाकर उस सागर में गिरता जिसे लोग प्रेम, मोहब्बत, इश्क और चाहत कह...

कोहली❤️

 . साल था 2008 और तारीख़ थी 18 अगस्त श्रीलंका का दाम्बुला का क्रिकेट मैदान , जब एक 20 साल का नौजवान नीली जर्सी में जो अपने खेल का जौहर दिखा चुका था उसी साल फ़रवरी ।। हालांकि पहले मैच में मात्र 12 रन बनाया पर उस सीरीज में अपना झलक दिखा चुका था...कि क्रिकेट इतिहास में एक बेहतरीन खिलाड़ी मिलने वाला है। भारतीय क्रिकेट को द्रविड़,दादा,लक्ष्मण छोड़ चुके थे, टीम की कमान धोनी के हाथों में थी और एक साथ में थी एक युवा टीम। उस टीम में एक नौजवान था जो भारत को अंडर-19 क्रिकेटवर्ल्ड कप का खिताब दूसरी बार दिलाया था, नाम था 'विराट कोहली'.. वही कोहली जो 2008 में डेब्यू करने के बावजूद 2010 तक भारतीय टीम का परमानेंट मेम्बर नहीं बन पाया।  साल था 2009 ईडन गार्डन कोलकाता का मैदान श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आयी थीं। तारीख था 24 दिसंबर उस कड़ाके की ठंड में कोहली का बल्ला आग उगल रहा था, वह  कोहली के बल्ले से वनडे क्रिकेट में पहला शतक था । कोहली के पास कुछ था तो वो था रनों की भूख,आक्रमता,उत्तेजना।  साल 2011 के वर्ल्डकप का पहला मैच 19 फरवरी बांग्लादेश के खिलाफ सहवाग जहाँ एक तरफ़ बेहतरीन पारी खेल...

कुफ्र रात

सब कुछ थम सा गया, रात आधी गुजर चुकी है बिस्तर  पर पड़ा हूँ कमरे में अँधेरा है सिर्फ एक चिंगारी जल रही है जिसमे मैं तुम्हारा अक्स देख पा रहा हूँ | झींगुरो की आवाजे तो एकदम सुनाई नहीं दे रहे है पता नहीं क्यों ? और तुम्हारी यादें मुझपर हावी हो रही है | इन सब के क्या मायने है मुझे नहीं मालूम, ये सन्नाटा  मेरे बिस्तर में सिमट रहा है छू रहा है मुझे पर कुछ मालूम नहीं हो रहा है ?? कुछ देर बाद मैं सो जाऊँगा, और मैं बस सोना चाहता हु | खिड़की से आ रही भीनी- भीनी रौशनी से मैं लड़ रहा हूँ | मै जानता हूँ कि  इनसे हार जाऊंगा पर फिर भी क्योकि मैं अब जिद्दी हो गया हूँ , पहले से ज्यादा | मैं जानता  हूँ मुझे मनाना कोई नहीं आएगा इसलिए अब मैं  गलतिया कर रहा हूँ , इन गलतियों में ही अपने आप को ढूंढ  रहा हूँ |  मुझे इन सब से फर्क क्यों नहीं पड़ता ये सब सवाल मै दफ़्न  करके बैठा गया हूँ | मैं वो सब कुछ हो गया हूँ जो मुझे नहीं होना चाहिए था | इन सब बातो से मुझे कोई गुरेज नहीं है, खैर बस एक चीज है की मैं जिन्दा हूँ और जिन्दा होने के लिए इतना ही काफी है |